फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Illegal liquor recovered from a truck in Rewari

Rewari: परचून के सामान के बिल पर ट्रक में भरकर ले जा रहे थे शराब, दो को किया काबू

Mon, 06 Mar 2023 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 11:45 PM IST
सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा सीआईए ने मसानी के निकट नाकाबंदी के दौरान ट्रक पकड़ा। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव अजरका का रहने वाला मुफीद खान व जिला भरतपुर के गांव धीवरी का रहने वाला तस्लीम है।

विज्ञापन
Illegal liquor recovered from a truck in Rewari
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के निकट अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) धारूहेड़ा ने एक ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। परचून के सामान के बिल पर ट्रक में शराब भर कर गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक सहित दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव अजरका का रहने वाला मुफीद खान व जिला भरतपुर के गांव धीवरी का रहने वाला तस्लीम है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार की शाम को सीआईए धारूहेड़ा की टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम की ओर से आ रहे एक ट्रक में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने गांव मसानी के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गुरुग्राम की ओर से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोक लिया।
विज्ञापन


चालक मुफीद व तस्लीम ने बताया कि ट्रक में परचून का सामान भरा हुआ है। पुलिस ने ट्रक से तिरपाल हटवा कर जांच की तो उसमें सामान भरा हुआ था। पुलिस ने ट्रक के केबिन की जांच की तो उसमें शराब रखी हुई मिली। पुलिस ट्रक को धारूहेड़ा थाना में ले गई। ट्रक के अंदर से अंग्रेजी शराब की 420 बोतल शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चालक मुफीद व तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालकों ने बताया कि वह ट्रक में शराब लेकर अहमदाबाद जा रहे थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर व शराब भेजने वाले आरोपी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों चालकों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed