फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   husband beaten wife son and his wife to see pistol

पिस्टल के बल पर पत्नी-बेटे और बहू को पीटा

Sun, 14 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 14 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
husband  beaten wife son and his wife to see pistol
धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के बल पर पत्नी, बेटे व पुत्रवधु से मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन


तीनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नंदरामपुर बास रोड निवासी महिला राज सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोर्ट के आदेश पर अपने बेटे विश्वप्रताप व पुत्रवधु सोनिका के साथ उनके अस्पताल के आधे हिस्से में रह रही है। उसका बेटा व पुत्रवधु यहां कई साल से प्रेक्टिस कर रहे है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि रंजिश को लेकर उसके पति प्रकाश सैनी, बहन रेवाड़ी निवासी शीला सैनी, राजपुरा निवासी सेठी व एक दर्जन अज्ञात युवकों ने उसके घर में तोड़फोड़ करते हुए घर का सामान बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर तीनों के साथ मारपीट करते हुए घायल भी कर दिया। तीनों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


रोहड़ाई थाने में भी मारपीट का केस दर्ज
रेवाड़ी। रोहड़ाई पुलिस ने गांव पाल्हावास निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही युवक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। गांव पाल्हावास निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही सोमू ने 11 फरवरी को उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed