फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hiwa,arrested,crime,police

लूटा हाईवा खरीदने वाला काबू

Wed, 20 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 20 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 सीआईए रेवाड़ी की टीम ने लूट हुआ हाईवा खरीदने वाले एक आरोपी को अभय सिंह चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेवात के गांव बड़वा निवासी साजिद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सुभाषचंद ने बताया कि 18 अप्रैल की रात को अलवर के गांव सामधा निवासी हाइवा चालक प्रकाश अपनी गाड़ी में राजस्थान से रोड़ी भरकर गुड़गांव जा रहा था। थकान होने पर उसने रास्ते में अपनी गाड़ी निखरी कट के नजदीक स्थित एक होटल के सामने खड़ी कर दी और उसी में सो गया था। इसी दौरान पांच बदमाशों ने उसे गाड़ी में ही बंधक बना लिया था और उसे सिधरावली के नजदीक सुनसान जगह पर चलती गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मेवात निवासी अजरुद्दीन, राजुद्दीन, इमरान, जुबेर, आमिर, वसीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पता चला था कि लूटा हुआ हाईवा साजिद ने खरीदा था। पुलिस ने बीती शाम साजिद को भी काबू कर लिया व दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed