{"_id":"66e5947a8478f063c8008851","slug":"haryana-two-accused-arrested-in-case-of-robbery-with-force-of-arms-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी बरामद
Sat, 14 Sep 2024 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:19 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर हथियार के बल पर एक कंपनी संचालक से लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के मोहल्ला बागडिया निवासी अंकित व मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गोल्डन हाइट सोसाइटी गांव खिजुरी निवासी कृष्णपाल सिंह ने शिकायत में कहा था कि उनकी बावल में प्लास्टिक की कंपनी है। 9 सितंबर की रात्रि वह गाड़ी से घर जा रहे थे। सोसायटी के नजदीक वह लघुशंका के लिए रुके तो एक स्कूटी पर तीन युवक आ गए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी।
विज्ञापन
हथियार के बल पर आरोपी गाड़ी स्टार्ट करके धारुहेड़ा की तरफ चल दिए। गांव रसरण के नजदीक उनको उतार कर गाड़ी, नकदी, मोबाइल व लैपटॉप लूट कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन