फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: SI and ASI arrested for taking bribe of Rs 30 thousand

Haryana: एसआई और एएसआई 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, केस से नाम काटने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये

Fri, 26 Jul 2024 07:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 07:40 AM IST
सार

9 माह पहले रामपुरा थाना पुलिस ने घर से पटाखे पकड़े थे। इस केस से पीड़ित के छोटे भाई का नाम काटने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को साथ ले गई है।

विज्ञापन
Haryana: SI and ASI arrested for taking bribe of Rs 30 thousand
रिश्वत लेते पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वीरवार दोपहर रामपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम आरोपी एसआई मनोज कुमार और एएसआई त्रिदेव को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी संजू ने बताया कि 9 माह पहले दीपावली पर रामपुरा थाना पुलिस ने उनके घर से पटाखे पकड़े थे। पुलिस ने पटाखे पकड़ने के साथ ही उन पर केस दर्ज किया था। इसकी वह कोर्ट में पेशी भी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उनके पास रामपुरा थाने में तैनात एएसआई त्रिदेव का फोन आया और कहा कि उनके छोटे भाई का भी इस केस में नाम है। एएसआई ने कहा कि अगर छोटे भाई का नाम कटवाना है तो 50 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजू ने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों से फरियाद लगाई, लेकिन इसमें एसआई मनोज कुमार भी शामिल हो गया। दोनों पुलिसकर्मियों ने कहा कि 50 हजार रुपये नहीं दिए तो छोटे भाई को भी इस केस में शामिल किया जाएगा। इसके बाद हमने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी।


संजू और पुलिसकर्मियों के बीच 30 हजार रुपये में बात तय हो गई। टीम ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एसीबी की टीम ने उसे 30 हजार रुपये देकर रामपुरा थाना भेज दिया। जैसे ही एसआई मनोज कुमार और एएसआई त्रिदेव ने 30 हजार रुपये लिए। पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने दोनों को मौके पर रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एसीबी की रामपुरा थाने में छापे के बाद अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। एसीबी की टीम दोनों को गिरफ्तार कर साथ ले गई। मामले में जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed