फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Key maker murdered in Rewari, body thrown near Manesar

हरियाणा: रेवाड़ी में चाबी बनाने वाले की हत्या, शव मानेसर के पास फेंका, तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 08:59 PM IST
सार

20 सितंबर को धारूहेड़ा से चाबी बनवाने के बहाने आरोपी ले गए थे। चचेरे भाई के साथ कुछ माह पहले झगड़ा हुआ था। राजीनामा नहीं करने पर मारने की धमकी दी थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Haryana: Key maker murdered in Rewari, body thrown near Manesar
सुभाष का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में ताले की चाबी बनाने का कार्य करने वाले युवक का शव मानेसर के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सहित तीन लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पलवल के सिकलीगर मोहल्ला निवासी सुभाष (37) औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के सर्कुलर रोड पर किराये का कमरा लेकर रह रहा था। वह भगतसिंह चौक पर ताला-चाबी का कार्य करता था। 20 सितंबर को कार में सवार कुछ लोग उसे अपने साथ ताले की चाबी बनवाने के लिए ले गए थे। जब देर शाम तक सुभाष घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


उसके भाई संजय ने धारूहेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। अगले दिन सुभाष का शव गुरुग्राम के सहरावन गांव के निकट खेतों में झाड़ियों में पड़ा मिला। गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है। चूंकि उसकी गुमशुदगी का केस धारूहेड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद आरोपियों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए। सीआईए की टीम ने मृतक के चचेरे भाई रवि सिंह, यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव फिरोजपुर निवासी यशपाल व बिहार के मुज्जफरपुर के गांव गौरैया निवासी शाहिद को पुलिस ने गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हेेंं पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हत्याकांड में और लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

फरवरी में हुआ था सुभाष पर हमला
मृतक के भाई संजय ने बताया कि सुभाष का किसी बात को लेकर चचेरे भाई रवि के साथ 15 फरवरी को झगड़ा हो गया था। इस दौरान रवि व उसके भाई ने सुभाष पर हमला कर दिया था। पलवल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। संजय ने बताया कि केस में राजीनामा करने के लिए सुभाष को लगातार धमकियां मिल रही थीं। बाद में वह धारूहेड़ा आकर रहने लगा था। योजनाबद्ध तरीके से सुभाष को ताली लगवाने के बहाने कार में ले जाकर कई अन्य लोगों के साथ उसकी हत्या कर दी गई।


दो लड़कियों की शादी करने की थी तैयारी
संजय के अनुसार सुभाष 7 बच्चों का पिता था। उसकी दो लड़की और पांच लड़के हैं। दोनों लड़कियों का रिश्ता कर दिया था। अगले साल वह दोनों बेटियों की शादी की तैयारी कर रहा था। परिवार चलाने के लिए वह ताला और चाबी बनाने का कार्य करता था। सुभाष की हत्या के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। मृतक के भाई ने बताया कि हत्या में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। बहरहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed