{"_id":"63bd3f6b9170772f7c0506b9","slug":"girl-missing-with-cash-and-jewelery-18-days-before-marriage-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: शादी से 18 दिन पहले नकदी व जेवरात लेकर युवती लापता, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: शादी से 18 दिन पहले नकदी व जेवरात लेकर युवती लापता, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां
Tue, 10 Jan 2023 04:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:05 PM IST
सार
परिजनों ने खालेटा निवासी युवक पर बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक गांव निवासी करीब 18 वर्षीय युवती 8 जनवरी की रात को घर से जेवरात व करीब ढाई लाख रुपये की नकदी लेकर लापता हो गई। जबकि 27 जनवरी को युवती का विवाह तय था। परिजनों ने गांव खालेटा निवासी एक युवक पर उनकी बेटी को जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी आठ जनवरी की रात को अपने कमरे में सो रही थी। अगले दिन सुबह युवती अपने कमरे से लापता मिली। परिजनों ने उसे काफी तलाया किया, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। परिजनों ने बताया कि युवती का विवाह 27 जनवरी को तय था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के लिए बनवाए गए लाखों रुपये के जेवरात व दो लाख 70 हजार रुपये की नकदी भी घर से गायब है।
विज्ञापन
परिजनों ने युवती पर ही सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर जाने का संदेह जताया है। युवती के पिता ने गांव खालेटा निवासी एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती कई दिनों से युवक के संपर्क में थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।