फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl filed case against father who become obstacles in love affair

Rewari: प्रेम प्रसंग में बाधा बने पिता के खिलाफ युवती ने दर्ज कराया मामला, युवती के पिता ने युवक से की मारपीट

Thu, 23 Feb 2023 02:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Feb 2023 02:26 PM IST
सार

रेवाड़ी में युवक व युवती ने अलग-अलग शिकायत देकर युवती के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार अंकित नाम के एक युवक का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। 

विज्ञापन
Girl filed case against father who become obstacles in love affair
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के कसौला थाना के तहत आने वाले एक गांव में शादी के बाद पंचायती तौर पर जुदा किए गए प्रेमी युगल का बाद में भी आपस में मिलना युवती के पिता को बर्दाश्त नहीं हुआ। युवती के पिता ने न सिर्फ युवक पर फरसी पर हमला कर दिया, बल्कि अपनी बेटी के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। युवक व युवती ने अलग-अलग शिकायत देकर युवती के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही युवती ने अपने पिता से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


बेटी ने की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग
जानकारी के अनुसार अंकित नाम के एक युवक का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। गत वर्ष दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली थी। लड़की के पिता ने अंकित के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायती तौर पर दोनों को अलग कर दिया गया।
विज्ञापन


एक साल पहले दोनों कर ली थी शादी
पुलिस को दी शिकायत में अंकित ने बताया कि युवती की शादी उसके परिजनों ने बाद में राजस्थान के एक गांव में कर दी। इसके बाद भी युवती उसके साथ फोन पर बातचीत करती रही। 19 फरवरी को युवती अपने ससुराल से आ गई। उसके फोन करने के बाद वह उसे पाल्हावास में सुरक्षित जगह पर छोड़ आया। इसके बाद वह टैंपो से अपने घर से दुकान पर जा रहा था। रास्ते में युवती के पिता ने उस पर फरसी से हमला कर दिया। वह किसी तरह बचकर वहां से निकला। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अंकित ने पुलिस शिकायत में युवती के पिता से जान का खतरा बताया है। शिकातय के बाद पुलिस ने युवती के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी राजस्थान के एक गांव में की थी। इसके बाद भी वह अंकित से अपनी मर्जी से फोन पर बात करती थी। उसके ससुराल वालों ने अंकित को झूठे मुकदमा में फंसा दिया था, लेकिन वह जमानत होने के बाद जेल से बाहर आ गया। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उसने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है। पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed