{"_id":"5740c8854f1c1b0979ac6fde","slug":"fraud-of-millian-s-rupee-for-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगे
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 22 May 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक राष्ट्रीय चैनल का रिपोर्टर बताने वाले एक व्यक्ति द्वारा निमोठ निवासी एक व्यक्ति से नौकरी के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने ठगी करने वाले व्यक्ति के अलावा उसके पिता पूर्व सूबेदार के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि मामला में टाल मटोल कर रही पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार खुद को एक राष्ट्रीय चैनल का रिपोर्टर बताकर जिले में लोगों के साथ ठगी करने वाले निमोठ निवासी लक्ष्मण सिंह के कारनामों का खुलासा उस समय हुआ था जब दड़ौली निवासी ओमप्रकाश ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए ढाई लाख रुपए नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया था।
ओमप्रकाश का कहना था कि लक्ष्मण ने उसके बेटे को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। दबाव बनाने पर आरोपी लक्ष्मण ने एक फर्जी लेटर तैयार कर उसके बेटे को बनारस में एक स्थान पर नौकरी करने के लिए भेज दिया, जिसके बाद ही उसकी ठगी के बारे में पता चल सका।
विज्ञापन
इस मामले में लक्ष्मण के पिता पूर्व सूबेदार राजेंद्र सिंह भी शामिल थे। पीड़ित ओमप्रकाश ने कई बार पैसे लौटाने की गुहार लगाई, लेकिन रकम वापस नहीं हुई। जाटूसाना पुलिस को शिकायत देने पर मामले को पैसों का लेनदेन का बना दिया गया। पीड़ित ने दोबारा से एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेश पर जाटूसाना पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।