फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ?four injured in road accident

रोडवेज बस और कार की टक्कर में चार घायल

Tue, 08 Dec 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 08 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव सुंदरोज के पास हुई रोडवेज बस और कार की टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे नारनौल रोड पर गुड़गांव निवासी पवन जोशी अपनी पत्नी प्रियंका जोशी और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ कार से नारनौल की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


गांव सुंदरोज के पास सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस को क्रॉस करने के चक्कर में कार उससे टकरा गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे बैठे पवन और उनकी पत्नी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने दोनों को किसी तरह कार से बाहर निकाला और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इधर घायल निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल चले गए। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बस और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed