{"_id":"4f5f142a8ace7f907f5ed5658558abf4","slug":"four-arrested-with-illegal-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्तौल समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पिस्तौल समेत चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सीआईए पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह पिस्तौल चार युवकों के हाथ से उस तक पहुंची है। बाद में पुलिस ने उन चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम सीआइए पुलिस ने देशी पिस्तौल सहित प्रजापति चौक के नजदीक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कुतुबपुर निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। प्रधान सिपाही राजेश ने बताया कि सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी एक युवक अवैध हथियार सहित बाईपास पर प्रजापति चौक के नजदीक घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उक्त आरोपी को अवैध पिस्तौल सहित मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ पर आरोपी हिमांशु ने बताया कि यह देशी पिस्तौल उसे अजय नगर निवासी सोनू ने दी थी। सोनू के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे भी काबू कर पूछताछ की तो सामने आया कि यह पिस्तौल उसे मीरपुर निवासी गौरव ने दी थी। मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस आरोपियों की आपसी कड़ी को जोड़ती हुई आरोपी गौरव तक पहुंच गई और उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ पर आरोपी गौरव ने बताया कि यह पिस्तौल उसे उसी के गांव के पंकज ने दी थी। इस पर पुलिस ने पंकज को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।