फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   four arrested with 30 box wine

30 पेटी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नए शराब ठेकों का लाइसेंस एक अप्रैल से शुरू होने से पहले क्लोजिंग के दौर में शराब तस्करों पर लगाम कसते हुए जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह पांच बड़ी कार्रवाई की। सीआईए, सिटी क्षेत्र, बल्लूवाड़ा, हांसाका में हुई कार्रवाई के दौरान कुल चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही भारी मात्रा में शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन


डहीना क्षेत्र में सफारी कार से 30 पेटी शराब बरामद
डहीना पुलिस को सूचना मिली कि एक सफारी गाड़ी में शराब भरकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। पुलिस ने सूचना के बाद भड़फ मोड़ पर नाका लगाकर गाड़ियों की जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस ने डहीना की तरफ से आ रही एक टाटा सफारी गाड़ी को जांच के लिए रूकवा लिया। गाड़ी की जांच की तो उसमें तीस पेटी शराब की भरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी चालक को हिरासत में लेते हुए शराब से भरी गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर कंकराला निवासी गाड़ी चालक सुनील ने बताया कि यह शराब वह डहीना स्थित एक शराब के ठेके से तस्करी के लिए महेन्द्रगढ़ के गांव कंकराला में ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देसी ठेके पर बेच रहा था अंग्रेजी शराब
गांव गंगायचा जाट स्थित देशी शराब के ठेके पर अंग्रेजी शराब बेचने के आरोप में सदर पुलिस ने सेल्समैन को काबू किया है। सदर थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि को शाम पुलिस ने गंगायचा जाट स्थित एक देशी शराब के ठेके की जांच की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से 77 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मामडिय़ा आसमपुर निवासी सेल्समैन को मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
हांसाका में शराब का अवैध धंधा करने वाले काबू
वहीं सदर थाना पुलिस ने गांव हांसाका में शराब का अवैध धंधा करने वाले दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने मुढिया खेड़ा निवासी संदीप को 14 बोतल शराब सहित व हांसाका निवासी बबलू को 7 बोतल शराब व 18 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया है।

------
सिटी पुलिस भी आई हरकत में, दो काबू
शराब का सबसे बड़ा अवैध धंधा रेवाड़ी शहर में हो रहा है। पुलिस की नाक के नीचे आरोपी शराब का अवैध धंधा कर रहे है। गोकल गेट चौकी के निकट पंजाबी मार्केट व भाड़ावास गेट चौकी के नजदीक गुर्जरवाड़ा, कटला बाजार मोड़ पर खुलेआम पुलिस की मिली भगत से शराब की अवैध बिक्री हो रही है, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। शाम को शहर थाना पुलिस ने मोल्ला बल्लूवाड़ा निवासी खेमचन्द उर्फ काली को 14 बोतल शराब व बल्लूवाड़ा रामगली निवासी जॉनी बारी को 15 बोतल शराब सहित बल्लूवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed