{"_id":"5707f85a4f1c1b1b70c81200","slug":"five-lakh-jwellary-stolan-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख के गहने और नकदी चोरी
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने वीरवार देर रात घर के सीआरपीफ जवान के घर के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और पांच लाख के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। नशीले पदार्थ के असर के कारण परिवार के सदस्यों की आंख सुबह छह बजे के बाद खुली तब उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने पीड़ित सीआरपीएफ जवान की सूचना पर मौके पर पहुंच घर का मुआयना किया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी ह्रै।
नांगलिया रणमोख निवासी सीआरपीएफ के जवान रत्न सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को ही छुट्टी आया था। इसके बाद परिवार सहित खेत में चला गया और रात 12 बजे खेत से घर आया। घर आकर नहाने के बाद उन्होंने खाना खाया और मकान को अंदर से बंद कर परिवार के साथ कमरे में सो गया।
सुबह उठकर कमरे का दरवाजा खोलने लगा तो कमरे की कुंदी कपडे़ से बंधी मिली। इसके बाद उन्हें मकान के अन्य कमरों के दरवाजे खुले घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने सामान की तलाशी ली तो ज्वेलरी एवं नकदी गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना रोहड़ाई पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि वह मकान को अंदर से बंद करके सोया था।
विज्ञापन
उसने आशंका जताई कि जब वे लोग खेत से आए। इससे पहले चोर अंदर प्रवेश कर गए और उन्हें बेहोश करने के बाद चोरी कर बाहर से दरवाजा बंद कर चले गए। रत्न सिंह ने बताया कि चोरों ने सिर्फ एक घर को ही निशाना नहीं बनाया बल्कि कई जगह ट्यूबवेल पर भी चोरी के प्रयास किए गए लेकिन कोई सामान लेकर नहीं गए।
उन्होंने घर में तसल्ली बख्श चोरी की घटना को अंजाम देते हुए फ्रिज में रखा खाना भी खाया। नंगे पैरों के मिले निशान के अनुसार चोर गांव की नहर व खेतों में भी घूमे। इसके बाद आराम से नहर के साथ वापस हाईवे-71 पर पहुंचे और किसी वाहन में रफूचक्कर हो गए। ग्रामीणों ने पैर के मिले निशानों से अनुमान लगाया है कि वारदात में दो चोर शामिल रहे हैं।
पीड़ित परिवार की शिकायत मिल चुकी है। जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों को चाहिए कि चोरी की वारदात रोकने के लिए ठीकरी पहरा लगाए।
उदयभान, रोहड़ाई थाना प्रभारी