{"_id":"75f7fc2e65ae9c2787d37fdc47eb531e","slug":"five-bike-theft-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बाइक चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बाइक चोरी, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले के अलग-अलग स्थानों से चोरों ने पांच बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक अलवर निवासी रोहित कुमार ने मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं शहर में खरीदारी करने आए गांव चांदपुर की ढाणी निवासी नगेंद्र चौहान की बाइक महाराणा प्रताप चौक के पास से चोरी हुई। इसके अलावा धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में अपने रिश्तेदार के घर आए कुंजपुरा अटेली मंडी निवासी अनिल कुमार ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा सुभाष नगर निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। इसके अलावा पुराना बिजली घर निवासी संजय की बाइक भी विकास नगर में उसके दोस्त के घर के बाहर से चोरी हुई। सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।