{"_id":"590f646b4f1c1b505485117b","slug":"firing-in-marriage-function-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़चढ़ी के दौरान कार सवारों युवकों ने की फायरिंग, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुड़चढ़ी के दौरान कार सवारों युवकों ने की फायरिंग, एक घायल
bureau
Updated Sun, 07 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल थाना क्षेत्र के गांव टांकड़ी में घुड़चढ़ी के दौरान कार सवार युवकों ने हवाई फायरिंग की। घटना में घुड़चढ़ी में शामिल गांव का ही युवक पुष्पेंद्र हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
घायल का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं बावल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार रविवार शाम गांव टांकड़ी निवासी पुष्पेंद्र (28) गांव के ही एक युवक की घुड़चढ़ी के समारोह में शामिल था। इसी दौरान एक कार आकर रुकी और कार से तीन-चार युवक निकले। युवकों में से एक ने असलहा निकालकर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली पुष्पेंद्र के दायें हाथ की कोहनी के पास लग गई। गोली चलने से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं हमलावर मौके से भाग निकले। घायल पुष्पेंद्र को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जानकारी मुताबिक पुष्पेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद घायल और चश्मदीद गवाहों के बयान लिए हैं। वहीं मौके से एक खोल भी बरामद हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-सुरेंद्र सिंह, एसएचओ, बावल थाना