फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fire,factory,reewari,stroe room

असाई इंडिया में आग से स्टोर रूम जला

Thu, 05 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 05 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
fire,factory,reewari,stroe room
शार्ट सर्किट से जलकर खाक हुई कार - फोटो : SELF
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित असाई इंडिया कंपनी में बुधवार देर शाम आग लगने से कंपनी स्टोर एवं अन्य सामान समेत लाखों का माल जलकर खाक हो गया।  आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ही कंपनी में आग लगी है। आग लगने के समय कंपनी में दूसरी शिफ्ट चल रही थी। जिसमें करीब 60 कर्मचारी काम कर रहे थे।  कर्मचारियों का कहना है कि दमकल गाड़ी भी आग लगने के बाद एक घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन


कंपनी कर्मचारियों के अनुसार शाम करीब छह बजे कंपनी स्टोर रूम में धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। प्रबंधक जब तक कुछ समझ पाते आग स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर लगी आग में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है हालांकि कंपनी प्रबंधन की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। निर्माता कंपनी से देश के साथ विदेशों को भी ग्लास एक्सपोर्ट किया जाता है। समाचार लिखे जाने तक छह दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई थी।
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा हादसा
कंपनी के जिस स्टोर रूम में आग लगी, उसमें ग्लास पैक करने का फोम एवं पॉलीथिन सहित अन्य पैकिंग सामान रखा हुआ था। पूरा सामान जलकर खाक होने के बाद आग कंपनी के अन्य हिस्से में भी फैल गई और उसने वहां रखे ग्लास को भी अपनी चपेट में ले लिया। कंपनी कर्मचारी यदि थोड़ा भी चूकते तो आग की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन घबराए सभी कंपनी कर्मचारियों ने कंपनी से बाहर आकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
कंपनी कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में आग शाम छह बजे लगी थी। दमकल केंद्र पर तुरंत फोन कर दिया गया था। बावजूद इसके सात बजे यहां पर एक दमकल गाड़ी पहुंची। इतना ही नहीं शाम साढ़े सात बजे तक कंपनी में एक भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई थी। कंपनी में आग का यह पहला मामला नहीं था बल्कि गांव रालियावास स्थित डाइपर कंपनी में भी भयानक आग लगने से  कंपनी का काफी हिस्सा आग में स्वाहा हो गया। इस मामले में भी एंबुलेंस देरी से पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed