फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fire, child, game,rewari

खेल-खेल में बच्चे से चली गोली, किशोरी के लगी

Fri, 01 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 01 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतड़ावास में खेल-खेल के दौरान एक बच्चे के हाथ से चली गोली किशोरी को लग गई। लाइसेंसी रिवॉल्वर घायल किशोरी के पिता की बताई जा रही है। फिलहाल किशोरी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जैतड़ावास निवासी पवन कुमार के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर है। वीरवार शाम उनकी बेटी निशा और अन्य बच्चे घर में ही खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे के हाथ पवन कुमार की लाइसेंसी रिवॉल्वर लग गई। खेल-खेल के दौरान ही बच्चे के हाथ से गोली चल गई, जो कि निशा के बांये कंधे में लगी।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन में कमरे में पहुंचे और लहूलुहान निशा को शहर के राजेश पायलट चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल घायल निशा की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed