{"_id":"57756a3d4f1c1b792979a8b6","slug":"fire-child-game-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में बच्चे से चली गोली, किशोरी के लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल-खेल में बच्चे से चली गोली, किशोरी के लगी
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतड़ावास में खेल-खेल के दौरान एक बच्चे के हाथ से चली गोली किशोरी को लग गई। लाइसेंसी रिवॉल्वर घायल किशोरी के पिता की बताई जा रही है। फिलहाल किशोरी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
जानकारी के अनुसार गांव जैतड़ावास निवासी पवन कुमार के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर है। वीरवार शाम उनकी बेटी निशा और अन्य बच्चे घर में ही खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे के हाथ पवन कुमार की लाइसेंसी रिवॉल्वर लग गई। खेल-खेल के दौरान ही बच्चे के हाथ से गोली चल गई, जो कि निशा के बांये कंधे में लगी।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन में कमरे में पहुंचे और लहूलुहान निशा को शहर के राजेश पायलट चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल घायल निशा की हालत स्थिर बताई जा रही है।