फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   father raped daughter in rewari

पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

Sun, 07 May 2017 11:49 PM IST
bureau
bureau Updated Sun, 07 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। स्कूल टीचर की शिकायत पर महिला थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार एक पिता पर दो साल तक अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का आरोप है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता कक्षा पांच की छात्रा है। बताया गया है कि उसकी मां की मौत हो चुकी है।      
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिक्षिका ने बताया कि एक किशोरी सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार को किशोरी ने उसे बताया कि उसके पिता पिछले दो साल से उसके साथ ज्यादती कर रहे हैं। मामला सुनने के बाद उसने महिला पुलिस थाने में मामले की शिकायत दी। जिसके बाद किशोरी का मेडिकल कराया और बयान लेने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पूछताछ के बाद ही सारी बात सामने आ पाएगी।      
-मोहम्मद जमाल, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed