फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Father arrested for raping his childrens in Rewari of Haryana

हैवान पिता: तीन साल से बेटी से दुष्कर्म, बेटे से कर रहा था कुकर्म, भतीजी के साथ जबरदस्ती की तो हुआ खुलासा

Thu, 08 Sep 2022 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 09:26 PM IST
सार

भतीजी ने अपने साथ जबरदस्ती होने पर चाची (आरोपी की पत्नी) को दी मामले की जानकारी दी। आरोपी बिहार का रहने वाला है और बावल में लघु उद्योग लगाया हुआ है। आरोपी की बेटी की उम्र 12 व बेटे की उम्र 8 साल है।

विज्ञापन
Father arrested for raping his childrens in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कस्बा बावल में बेटी से दुष्कर्म एवं बेटे से कुकर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब उसने अपनी ही भतीजी के साथ जबरदस्ती की और उसने आपबीती अपनी चाची को बता दी। आरोपी अपनी करीब 14 साल की भतीजी, जिसके पिता की मौत हो चुकी है, के साथ दरिंदगी को अंजाम देने वाला था। 

विज्ञापन


बावल थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि आरोपी की भतीजी ने उसके साथ हुई वारदात की शिकायत अपनी चाची यानी आरोपी की पत्नी से की। उसने यह भी बताया कि आरोपी 12 साल की छोटी बहन और आठ साल के भाई के साथ भी गलत काम करता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा ने फिर रचा इतिहास: नारनौल की बेटी तनिष्का ने NEET 2022 में पूरे देश में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसकी भनक लगते ही मां ने दोनों बच्चों से इस बारे में बात की तो उसे सच्चाई पता चली। तब महिला ने बावल थाना पुलिस के पास इस वारदात को लेकर लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसे जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। 



पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार का रहने वाला है। उसने बावल क्षेत्र में लघु इकाई लगाई हुई है। इसमें करीब दस लोग काम कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले करीब तीन साल से मासूमों के साथ दरिंदगी कर रहा था। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - राजेश कुमार, डीएसपी, बावल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed