फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DJ oprater,electricity,rewari

करंट की चपेट में आने से डीजे ऑपरेटर की मौत

Fri, 03 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 03 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतड़ावास में शादी समारोह के दौरान डीजे आपरेट कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक  के भाई ने चालक पर अचानक पिकअप बढ़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाने के अनुसार गांव जैतड़ावास निवासी नवीन कुमार (31) डीजे ऑपरेटर था।
बुधवार को वह गांव में ही एक शादी समारोह  के दौरान पिकअप में रखा डीजे ऑपरेट कर रहा था। इस दौरान पिकअप चालक ने बिना बताए ही गाड़ी आगे बढ़ा दी। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे बिजली की तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव भाड़ावास निवासी चालक विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed