Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Father attacked with sticks

Ambala News: पिता पर लाठी-डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Father attacked with sticks
अंबाला सिटी। पुरानी रंजिश और बीच-बचाव को लेकर लड़ाई का मामला सामने आया है। नदी मोहल्ला स्थित प्रेम मंदिर के पास मट्टू मोबाइल संचालक और उसके साथियों ने एक युवक तथा उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक की टांग की हड्डी टूट गई, जबकि बीच-बचाव करने आए पड़ोसी भी घायल हो गए। 30 अक्तूबर की रात मट्टू मोबाइल वाला अपने पड़ोसी अजीतपाल के साथ गाली-गलौज कर रहा था। राज बब्बर और उसके पिता ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात से रंजिश रखते हुए आरोपी पक्ष के लोग गाड़ी में सवार होकर आए और ललकारा मारते हुए हमला कर दिया। घायलों को तुरंत मेहंदीरत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल से मिले रुक्के और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रिंसपाल सिंह (मट्टू मोबाइल), गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, नितिन शर्मा और लाडी के खिलाफ समान उद्देश्य को पूरा करने के लिए गैरकानूनी सभा 190, दंगा करना191(3), हमला 351(2), व स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की धारा 115(2) के प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई सुशील कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन


गाड़ी के टायर खोल ले गए बदमाश
शहजादपुर। थाना क्षेत्र में चोरों ने कंपनी के पास खड़ी टाटा 407 गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसके टायर चुरा लिए। पीड़ित वाहन चालक हरौल पुरवा, कन्नौज, यूपी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना 16 और 17 नवंबर की दरमियानी रात करीब 4 बजे की है, जब तीन-चार चोर वाहन के टायर खोलकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर भागा कार सवार
साहा। क्षेत्र के अंतर्गत महमुदपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार सवार दो युवकों ने बिना पैसे दिए 1,710 रुपये का तेल डलवाकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बकतुआ गांव निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि वह जेजी ऑटो सर्विसेज पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। बीती 17 नवंबर को वह ड्यूटी पर मौजूद था। इस दौरान आई-20 कार में दो युवक सवार होकर आए। आरोपियों ने 1,710 रुपये का तेल डलवाया और जैसे ही नोजल अलग हुआ, कार के शीशे ऊपर चढ़ाकर बिना भुगतान किए वहां से भाग निकले। जांच अधिकारी एएसआई रोहित कुमार ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed