{"_id":"6afdf253b22256ff9405cdd4","slug":"vanshika-lamba-arrested-for-blocking-the-road-ambala-news-c-36-1-amb1001-172824-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क जाम करने के मामले में वंशिका लांबा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क जाम करने के मामले में वंशिका लांबा गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी के बाहर मंगलवार दोपहर को सड़क जाम करने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वंशिका लांबा को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कैंट के नागरिक अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण कराया। सुरक्षा और नियमों के तहत वंशिका लांबा को महिला पुलिस स्टाफ की निगरानी में लॉकअप में रखा गया, जहां उन्हें पूरी रात बितानी पड़ेगी। पुलिस आज उन्हें स्थानीय अदालत में पेश करेगी।
एंबुलेंस फंसाने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी के ठीक बाहर सड़क के बीचों-बीच कुर्सियां और दरी डालकर पूरी तरह से रास्ता जाम कर दिया गया था। इस दौरान वहां से गुजर रही एक गंभीर मरीज से भरी एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थी। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की की, सरकारी काम में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के संबंध में पुलिस ने वंशिका लांबा, उनके पति गौरव लांबा उर्फ अमित और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
सड़क जाम करने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की सहित अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले में वंशिका लांबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लॉकअप में रखा गया है। कल कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
धर्मबीर सिंह, प्रभारी, कैंट थाना,अंबाला।