Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   How the ASI got shot in the shoulder: mystery remains unsolved even after four days

Karnal News: एएसआई के कंधे पर गोली कैसे लगी चार दिन बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
How the ASI got shot in the shoulder: mystery remains unsolved even after four days
करनाल। सीआईए-2 की हिरासत में बीजणा गांव के जितेंद्र उर्फ जैकी की मौत के मामले में एक अहम सवाल अब तक अनसुलझा है। सीआईए-2 में तैनात एएसआई संजय के कंधे पर गोली कैसे लगी और किन परिस्थितियों में गोली चली। घटना के चार दिन हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) करन गोयल का कहना है कि एएसआई संजय अभी बयान देने के लिए फिट नहीं हैं। उनसे बातचीत होने के बाद ही गोली लगने की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

14 नवंबर को सीआईए-2 कार्यालय में आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिसके बाद एक युवक की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद से ही एएसआई संजय को गोली लगना जांच का केंद्र बिंदु बना हुआ है। अलग-अलग चर्चाएं हैं लेकिन पुलिस ने अब तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोली गलती से चली, किसी अन्य ने चलाई या एएसआई ने खुद चलाई। पुलिस का जवाब जांच जारी होने तक ही सीमित है।
विज्ञापन

सवाल 1 : एएसआई की स्थिति क्या है
एसपी के अनुसार, घायल एएसआई के बयान दर्ज होने के बाद ही इस संबंध में तस्वीर साफ हो सकेगी। मामले में एएसआई संजय की चोट और उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं। गोली कंधे पर लगी थी लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। क्या चोट इतनी गंभीर है। क्या गोली शरीर के किसी महत्वपूर्ण हिस्से को प्रभावित कर गई है। चिकित्सकों ने उन्हें अनफिट घोषित किए जाने की मेडिकल रिपोर्ट में क्या वजह बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल 2 : क्या सीआईए-2 कार्यालय पर हुई घटना
सवाल घटनास्थल के बारे में भी हैं। क्या सीआईए-2 कार्यालय के अंदर ही एएसआई को गोली लगी या घटनाक्रम कहीं और हुआ? घटना के समय कार्यालय में कौन-कौन पुलिसकर्मी मौजूद थे और क्या किसी ने गोली चलने की आवाज सुनी थी? क्या कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों में इस घटनाक्रम का कोई हिस्सा रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed