फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Data entry operator of Haryana Urban Development Authority embezzled money

Rewari: एचएसवीपी के डाटा एंट्री ऑपरेटर ने गबन किए 38 लाख रुपये, पत्नी-बेटे समेत 12 खातों में डाले पैसे

Fri, 22 Jul 2022 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 11:41 AM IST
सार

रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ निवासी विजय यादव कार्यालय में आउटसोर्स पर बतौर डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यरत है। कई सालों से उसकी ड्यूटी कार्यालय की खाता शाखा में प्रविष्टि ऑपरेटर के रूप में रही। इसी दौरान उसने गबन कर दिया।

विज्ञापन
Data entry operator of Haryana Urban Development Authority embezzled money
money new - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने करीब 38 लाख रुपये का गबन कर लिया। आउटसोर्स ऑपरेटर ने 12 से अधिक खातों में यह धनराशि डाल कर गबन को अंजाम दिया। इनमें उसकी पत्नी और बेटी के भी खाते हैं। इस मामले में मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अकाउंटेंट सूरजभान शर्मा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ निवासी विजय यादव कार्यालय में आउटसोर्स पर बतौर डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यरत है। कई सालों से उसकी ड्यूटी कार्यालय की खाता शाखा में प्रविष्टि ऑपरेटर के रूप में रही। विभाग के संपदा अधिकारी के संज्ञान में आया कि नवंबर-2017 से नवंबर-2020 और जून 2021 से 19 जुलाई 2022 तक विजय यादव ने खाता संख्या-1183002100026000 (पीएनबी) से आरटीजीएस के माध्यम से कई धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


इसकी जांच की गई तो पता चला कि विजय यादव ने 5.07.2021 को सुशीला के खाते में 3,57,930 रुपये, वर्षा यादव के खाते में 3,35,750 रुपये, हिना यादव के खाते में 3,97,150 रुपये, 21.12.2021 को मकसूद के खाते में 2,07,500 रुपये, सुशीला के खाते में 2,35,900, वर्षा यादव के खाते में 2,95,300 रुपये, 4.02.2022 को हिना यादव के खाते में 1,73,100 रुपये, निशा के खाते में 1,59,000 रुपये, 25.02.2022 को नीरज कुमार के खाते में 1,57,900 रुपये, सुशीला के खाते में 1,77,100 रुपये, 8.05.22 को वर्षा यादव के खाते में 1,97,530 रुपये, 13.07.2022 टीका राम यादव के खाते में 4,85,900 रुपये तथा वर्षा यादव के खाते में 4,79,300 रुये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह आरोपी ने कुल 38,32,960 रुपये ट्रांसफर कर दिए। विभाग की तरफ से बताया गया कि निशा यादव आरोपी की पत्नी है। वर्षा और हिना यादव उसकी बेटी है। आरोपी ने गबन करते हुए यह पैसे ट्रांसफर किए। जांच में सब कुछ साफ होने पर विभाग ने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed