फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cyber crime is increasing, man cheated for Rs 9.50 lakh by paying Rs 150

Rewari: बढ़ रहा साइबर क्राइम, ऑनलाइन टास्क में 150 रुपये देकर, 9.50 लाख रुपये ठगे

Tue, 21 Nov 2023 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 11:48 PM IST
सार

होटल रेटिंग के टास्क के बदले में पैसे दिए थे। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Cyber crime is increasing, man cheated for Rs 9.50 lakh by paying Rs 150
cyber fraud - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव निखरी निवासी एक युवक के साथ 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। ठगों ने युवक को ऑनलाइन टास्क के जाल में फंसाया और होटल-रेस्टोरेंट की रेटिंग देने के बदले में कुछ पैसे उसके खाते में भी डाले, जिसके लालच में आकर पीड़ित ने शातिरों के खाते में मोटी रकम ट्रांसफर कर दी। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निखरी निवासी योगेश कुमार ने बताया कि 6 अक्तूबर को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। पीड़ित को होटल और रेस्टोरेंट की ऑनलाइन रेटिंग (रिव्यू) के बदले पैसे कमाने का झांसा दिया। इस पर पीड़ित ने ठगों की बात मान ली और उनके दिए लिंक पर क्लिक कर एक होटल की रेटिंग दी, जिस पर उसे 150 रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन


ठगों ने मोटी रकम कमाने का लालच देते हुए ऑनलाइन 4 टास्क पूरे करने को कहा और उसे इंस्टाग्राम ग्रुप में भी एड कर दिया। योगेश को पहला टास्क पूरा करने पर हजार के बदले 1300 रुपये मिले। दूसरे टास्क के लिए उससे 5 हजार रुपये लगाने को कहा, जिस पर उसने 5 हजार रुपये फोन-पे के जरिए ट्रांसफर कर दिए। टास्क के लिए कॉलवर ने योगेश को झांसे में लेकर उसके खाते से अलग-अलग समय पर कुल 9 लाख 54 हजार 706 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे नहीं आने पर ठगी का पता चला
उसे जब एक भी पैसा दोबारा वापस नहीं मिला तो ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद योगेश ने तुरंत हेल्पलाइन नंबर-1930 पर फोन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने अब साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए उनकी डिटेल निकलवा रही है, जिससे शातिर ठगों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed