फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, robber,police, rewari, gang

झोटा का साथी चौथा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 10 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने शहर के एक डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी झोटा के गैंग का गुर्गा बताया जाता है। आरोपी की पहचान मोहल्ला मेहरवाड़ा निवासी शशीकांत उर्फ भोलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई रामसिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटे कुख्यात राजकुमार उर्फ झोटा ने गुर्गों की मदद से जैन स्कूल के सामने अस्पताल चलाने वाले डॉ. सुरेंद्र अरोड़ा से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी न देने पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। रंगदारी की धमकी मिलने से डरे डॉक्टर ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी की तलाश में छापामारी करके बृहस्पतिवार को आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा और विशाल व शुक्रवार को आरोपी प्रदीप सोनी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed