{"_id":"580677434f1c1b642e703fa1","slug":"crime-rewari-police-dowry-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय नगर में महिला की संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतका की शिकायत पर पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। देर रात इस मामले में मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने आरोपी पति को पोसवाल चौक से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान विजय नगर रेवाड़ी निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।
जांचकर्ता एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को विजय नगर में फंदा लगाने से एक महिला की मौत हो गई थी। घटना की सूचना के बाद मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई ने बताया कि नवंबर 2014 को उसकी बहन की शादी विजय नगर निवासी मनोज कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।