{"_id":"57dc46634f1c1bf422d474cf","slug":"crime-rewari-police-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी से की बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी से की बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आई से मिले मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजा जीवड़ा गांव के पीड़ित परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नवविवाहिता बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग आईजी से की है। 2 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की ससुराल गांव बूढ़पुर में मौत होने के बाद मामले में दहेज व हत्या मामले में पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को ही गिरफ्तार किया था।
आईजी दक्षिण रेंज ममता सिंह से मिले गांव मौजा जीवड़ा निवासी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 14 फरवरी 2014 को उसकी बेटी मोनिका की शादी गांव बूढ़पुर निवासी अजीत सिंह के बेटे संगम के साथ की थी। शादी के दौरान हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। 31 अगस्त को उनकी बेटी ने फोन कर मारन-पीटने की बात बताई थी। 2 सितंबर को उनकी बेटी को उसके पति और ससुरालीजनों ने गला दबाकर मारने के बाद टांग दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराओं को बढ़ाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बाबत आईजी ने संबंधित अधिकारी से मामले की जांच कर उचित और जल्द कार्रवाई करने को कहा है।