{"_id":"5797bb714f1c1b697d21f0ac","slug":"crime-rewari-petrol-pump-police-robbry-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल से फरार चल पेट्रोल पंप लूट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 साल से फरार चल पेट्रोल पंप लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्टूबर 2010 में गांव टांकड़ी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लूट करने में शामिल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को सोमवार को पीओ स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान जिला अलवर के गांव हमीराका निवासी फारुख और पालपुर निवासी मितल के रूप में हुई हैं।
पीओ स्टाफ इंचार्ज एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी जिला अलवर के गांव हमीराका निवासी फारुख तथा पालपुर निवासी मितल हैं। बताया कि 18 अक्तूबर 2010 की रात गांव टांकड़ी के नजदीक कुछ व्यक्तियों ने कट्टा दिखाकर एक पेट्रोल पंप से हजारों की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए थे।
पुलिस मामले में तीन आरोपियों मुबीन, इकबाल व सलीम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुकी है। उपरोक्त आरोपियों को न्यायालय द्वारा 20 नवंबर 2012 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।