फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, rewari, labour,police,bike khief,murder

चाकू से वार कर एक मजदूर की हत्या,दो को घायल

Wed, 27 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 27 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime, rewari, labour,police,bike khief,murder
चाकू से गोदकर मजदूर की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सिटी थाना क्षेत्र के ठठेरा चौक के पास बदमाशों ने सोमवार देर रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक मजदूर की हत्या कर दो को घायल कर दिया। रात को लेंटर डालने के लिए गली में मिक्सचर मशीन लगी होने के कारण युवकों को गली से निकलने का रास्ता नहीं मिला। इस बात को लेकर मजदूरों और युवकों में कुछ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बार दोबारा अन्य साथियों को लेकर लौटे युवकों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के समय बाइक सवार युवक नशे में धुत बताए जाते हैं। सिटी थाना पुलिस ने महज आठ घंटे में इस वारदात का खुलासा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन


निर्माणाधीन बिल्डिंग पर लेंटर डालने के लिए लगाई थी मशीन
मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिला निवासी रामपाल (21), महेंद्र और अजमेर के हरलाल समेत अन्य मजदूर ठठेरा चौक के पास एक निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालने पहुंचे थे। सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने संकरी गली में लेंटर मिक्सचर मशीन लगाई थी। इसी समय नशे में धुत बाइक सवार मेहरवाड़ा मोहल्ला निवासी पवन और अमन वहां पहुंचे और मशीन हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर मजदूरों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों बाइक सवार वहां से चले गए। 12 बजे के करीब अन्य मजदूर मकान में लेंटर डालने चढ़े। रामपाल, महेंद्र और हरलाल नीचे ही मसाला बनाने लगे। इसी दौरान पवन और अमन डबल फाटक आदर्श नगर निवासी प्रवेश उर्फ बाबू और एक अन्य को साथ लेकर पहुंचे। काम कर रहे तीनों मजदूरों पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। रामपाल के सीने और पीठ पर चार वार किए। महेंद्र और हरलाल पर भी चाकू से कई वार कर जख्मी कर दिया।

अस्पताल में रामलाल को किया मृत घोषित, दो पीजीआई रेफर
वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी अन्य मजदूरों के नीचे उतरने से पहले ही फरार हो गये। आनन-फानन में तीनों घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां रामपाल को मृत घोषित कर दिया गया गया। महेंद्र और हरलाल की नाजुक हालत के चलते दोनों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस की मुस्तैदी से गिरफ्त में आए
बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। मामले का पता चलते ही एसएचओ सिटी कर्मबीर खटाना फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। सूत्रों और मुखबिरों के जरिये हमलावरों का पता किया। इसके बाद पवन और अमन को उनके घर से जबकि पूछताछ के बाद सुबह प्रवेश और एक अन्य नाबालिग को डबल फाटक के पास से गिरफ्तार किया। नाबालिग पर सिटी क्षेत्र में आर्म्स एक्ट का मुकदमा जबकि अमन पर लूट का मुकदमा मॉडल टाउन थाने में दर्ज है।


कोट
वारदात के बाद हत्यारों का कुछ ही घंटों में पकड़ा जाना बड़ी उपलब्धि है। अपराध की दर को मिनिमाइज करने के लिए रात को अभियान चलाया जाएगा। पियक्कड़ और आपराधिक किस्म के लोगों पर नकेल कसी जाएगी। - मो. जमाल, डीएसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed