{"_id":"580671754f1c1b592c703e84","slug":"crime-police-fire-molest-rewari-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चलाई गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चलाई गोली
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलाई गोली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर फायरिंग की। मामले में पीड़ित पक्ष ने वारदात का कारण बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना बताकर मामला दर्ज कराया है। आरोपी पक्ष में एक गैंग के बदमाशों का नाम सामने आने से पुलिस गैंगवार के रूप में भी इसको देख रही है। गोली चलने के बाद आसपास के क्षेत्र में एकबार दहशत फैल गई। सूचना के बाद सीआईए और सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शहर निवासी एक युवक की बहन सुबह घर से आईटीआई जाने के लिए निकली थी। युवक भी घर के ही बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे और युवक की बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवक के विरोध करने पर बदमाश फरार हो गए। कुछ देर बाद बदमाश अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे और फायरिंग कर दी। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। गोली मकान की छत पर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
गैंग के जुड़े बदमाशों का नाम आया सामने
युवक ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वालों में हिमांशु और नेपाल शामिल थे। उक्त दोनों ही बदमाश शहर के एक कुख्यात गैंग से जुड़े हैं। इस वारदात में चार आरोपी शामिल हैं। इनमें से कुछ के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
झोटा और लीलू की गिरफ्तारी के बाद शांत था शहर
अगस्त महीने में पुलिस से मुठभेड़ के बाद लीलू ततारपुरिया और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद जहां व्यापारियों से रंगदारी मांगने के सिलसिले में कमी आई थी। वहीं राजकुमार उर्फ झोटा की गिरफ्तारी ने शहर के लोगों में अपराधियों का खौफ कम कर शांति कायम की थी। अगस्त महीने के बाद सितंबर का महीने और अक्तूबर महीने के पंद्रह दिन पूरी तरह शांत रहे।
----------
मामले की अभी जांच की जा रही है। पुलिस कई तथ्यों को चेक कर रही है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे। शहर की शांति को बहाल रखा जाएगा।
- मो. जमाल, डीएसपी, रेवाड़ी