{"_id":"57c097d24f1c1bb57ed4f697","slug":"crime-police-attack-stick-rod-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर रॉड और लाठियों से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार पर रॉड और लाठियों से हमला, केस दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fight shimla
थाना सदर में गांव गंगायचा अहीर के एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले के आरोपी गांव के ही लोग हैं।
पुलिस को दी जानकारी में गांव गंगायचा अहीर निवासी नरेश कुमार यादव ने बताया कि गांव के नरेंद्र कुमार, राहुल, वंशु, मुकेश, आशीष यादव आदि बुधवार की रात जबरन उसके घर दाखिल हुए। आरोपियों ने पहले हुई मामूली कहासुनी के चलते रंजिशन लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला बोलकर घायल कर दिया। बताया कि हमले में वह, उसकी पत्नी बिमला देवी और बेटा कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए।