फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime,husband, police,rewari

विक्षिप्त पति को लेकर दुल्हन फरार

Thu, 08 Sep 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 08 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime,husband, police,rewari
शादी, दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो
90 हजार रुपये में मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे के लिए दिल्ली के बिचौलिये की मदद से बिहार से दुल्हन खरीदी। 10 दिन में ही दुल्हन पति के साथ फरार हो गई। जयसिंहपुर खेड़ा गांव की घटना के बाद मुकदमा दर्ज किये हुए डेढ़ महीना बीत गया है लेकिन पुलिस अब तक मामले में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


जयसिंहपुर खेड़ा निवासी जगदीश ने अपने मानसिक विक्षिप्त बेटे विकास के लिए महेंद्रगढ़ जिले के गांव खुड़ाना निवासी कृष्ण से मिला। कृष्ण ने उसे सब्जबाग दिखाते हुए कहा कि वह उसके बेटे की शादी करवा देगा, लेकिन इसके लिए उसे लाखों रुपए खर्च करने होंगे। जगदीश ने शादी कराने की एवज में उसे 90 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन


इसके बाद कृष्ण जगदीश को लेकर दिल्ली के नजफगढ़ स्थित चंचल पार्क पहुंचा, जहां उसे लड़की दिखाई । सात जुलाई को विकास से लड़की की शादी करा दी गई। 17 जुलाई को जब सुबह परिवार के लोग उठे तो उन्होंने देखा की नई दुल्हन और उनका बेटा गायब है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस उन्हें गुमराह करती रही कि दोनों अपने आप घर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार 23 जुलाई को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट जरूर दर्ज की, लेकिन आज डेढ़ माह बीतने के बावजूद पुलिस के हाथी खाली ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed