फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, firing,youth, rewari, police

सेक्टर तीन में युवक को मारी थी गोली, दोनों गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 28 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-3 पार्ट-टू में 25 फरवरी की रात युवक को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को घटना के कुछ देर बाद ही मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-1 निवासी अरुण उर्फ बंटी व शांति लोक निवासी दीपक उर्फ भूरा के रूप में हुई है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त की गई पिस्तौल व दो खाली खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जांच कर रहे एएसआई ब्रहमजीत ने बताया शनिवार रात गली नंबर शक्ति नगर निवासी संदीप उर्फ काली अरुण और दीपक के साथ सेक्टर-3 पार्ट-टू की मार्केट में बैठा शराब पी रहा था। शराब पीते हुए किसी बात को लेकर संदीप का आरोपी अरुण के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान अरुण ने पिस्तौल निकाल कर संदीप को गोली मार दी थी। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed