{"_id":"586e92694f1c1bcf5715847f","slug":"crime-extortion-police-remand-rupee-doctor-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से मांगी पांच लाख की रंगदारी, झोटा गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर से मांगी पांच लाख की रंगदारी, झोटा गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटे कुख्यात राजकुमार उर्फ झोटा ने शहर के एक डॉक्टर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि पुलिस ने भी मामले में त्वरित एक्शन लेकर आरोपी झोटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी मो. जमाल ने बताया कि तीन दिन पहले राजकुमार उर्फ झोटा ने अपने गुर्गों की मदद से जैन स्कूल के सामने अस्पताल चलाने वाले डॉ. सुरेंद्र अरोड़ा से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। यही नहीं हाल में ही गुर्गों के जरिए उसे संघी का बास स्थित अपने घर बुलाकर रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देकर कट्टा भी दिखाया था। डॉ. अरोड़ा ने डीएसपी मो. जमाल को मामले की जानकारी दी। इसके बाद टीम गठित कर कुख्यात की तलाश में छापामारी की गई। पुलिस ने वीरवार को उसे गिरफ्तार भी कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। राजकुमार उर्फ झोटा इससे पहले पूर्व पार्षद के भाई समेत कई लोगों से भी रंगदारी मांग चुका है।
दो दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज
आतंक का पर्याय बना झोटा जिला पुलिस के लिए कितना बड़ा सिर दर्द था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झोटा पर पिछले कई सालों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, गैंग बनाना, चोरी का माल इधर-उधर करना, फिरौती, रंगदारी मांगना, अपहरण व शस्त्र अधिनियम समेत 26-27 संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। झोटा को 30 अगस्त को एसपी संगीता कालिया और डीएसपी मो. जमाल के निर्देश पर सीआईए प्रभारी सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
शहर थाना में 23, गुरुग्राम में भी दो मामले दर्ज
कुख्यात राजकुमार उर्फ झोटा के निशाने पर सबसे ज्यादा सिटी थाना क्षेत्र का एरिया रहता था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 25 संगीन मामलों में 23 मुकदमे सिर्फ सिटी थाने में दर्ज हैं। गुरुग्राम के भी थाने में दो मामले दर्ज हैं। सभी मामले हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, गैंग बनाना, चोरी का माल इधर-उधर करना, फिरौती, रंगदारी मांगना, अपहरण व शस्त्र अधिनियम आदि के हैं।