फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   car robbed with threet of gun

पिस्तौल के दम पर युवकों से लूटी कार

Mon, 18 Jan 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Mon, 18 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
हुडा बाईपास स्थित राव अभय सिंह चौक के पास शनिवार रात दो बदमाश पिस्तौल के बल पर चार युवकों से कार लूटकर फरार हो गए। अलवर निवासी पीड़ित युवकों की सूचना पर स्थानीय सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला अलवर के गांव कान्हावास माजरा निवासी पंकज रामगढ़ भगवानपुर स्थित अपनी बहन के घर आया था। उसके साथ उसके तीन दोस्त भी थे।

रात करीब आठ बजे  सभी कार से वापस घर लौट रहे थे। हुडा बाईपास पर राव अभय सिंह चौक के निकट पहुंचने के बाद पंकज ने पानी की बोतल लेने के लिए कार रोक दी।
विज्ञापन


चारों कार से उतरकर दुकान की तरफ चलने लगे तो इसी दौरान दो युवक हाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचे। दोनों बदमाशों ने युवकों को पिस्तौल दिखाई और उनकी कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर नाकाबंदी लगाने के बावजूद बदमाशों के हाथ न लगने पर पुलिस ने पंकज की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed