फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   canter filled with coolar robbed

लाठी-डंडों से हमला कर कूलर से भरा कैंटर लूटा

Thu, 03 Mar 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 03 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
गांव लिसाना के पास बदमाशों ने चालकों पर लाठी-डंडों से हमला कर कूलर से भरे एक कैंटर को लूट लिया। चालकों से बदमाश नकदी और मोबाइल भी लूट ले गए। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस से घिरता देख बदमाश कैंटर को गांव मालपुरा के पास एचएच-8 पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर बरामद कर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजस्थान के नीमकाथाना निवासी जितेंद्र कुमार ट्रक में तथा नांगल चौधरी निवासी भोपाल सिंह अपने कैंटर में दिल्ली के मुंडका से मंगलवार रात कूलर भरकर रेवाड़ी के लिए रवाना हुए थे। बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गांव लिसाना के पास जितेंद्र का ट्रक पंक्चर हो गया।
विज्ञापन


भोपाल सिंह ने भी अपना कैंटर रोक लिया। दोनों टायर खोल ही रहे थे की इसी दौरान वहीं पास के खेतों में से चार युवक लाठी-डंडों से लैस होकर आए और चालकों पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने भोपाल सिंह से 21 हजार रुपये और 2 मोबाइल लूट लिए। बदमाश पैदल ही आए थे। यहां उन्होंने कूलर से भरा कैंटर भी लूटा और उसे लेकर फरार हो गए। कैंटर में करीब 5 लाख रुपये का माल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद चालकों ने जैसे-तैसे इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी की और कई टीमें सक्रिय हुई। खुद को घिरता देख बदमाश कैंटर को एनएच-8 पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद ही कूलर से भरा कैंटर पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार ने का कहना है कि छानबीन की जा रही है। बदमाशों के बारे में सुराग लग चुका है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed