फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   arrested 5th, fireing

फायरिंग करने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 23 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

रेवाड़ी। सिटी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शुक्रपुरा में मारपीट करने और हवाई फायरिंग करने के मामले में शामिल पांचवें आरोपी को मंगलवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी संघी का बास मोहल्ला निवासी कर्मबीर उर्फ गौरी है। वारदात में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 7 दिसंबर को मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी हरिसिंह के लड़के की शादी थी और बारात शुक्रपुरा से मियांवाली पंचायत घर में जा रही थी। इसी दौरान उक्त आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर होकर आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब बारातियों ने उन्हें दबोचने की कोशिश की तो आरोपियों ने हवा में फायर किया और मौके से फरार हो गए। इस झगड़े में आरोपी कर्मबीर उर्फ गौरी और सन्नी को चोट भी लगी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed