{"_id":"6416f87eb1ef30b70d088088","slug":"army-man-was-assaulted-for-not-agreeing-to-case-in-rewari-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: राजीनामा नहीं करने पर सेना के जवान के साथ की मारपीट, शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: राजीनामा नहीं करने पर सेना के जवान के साथ की मारपीट, शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 19 Mar 2023 05:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 19 Mar 2023 05:26 PM IST
सार
रेवाड़ी पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरु नगर निवासी सरजीत ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग मध्यप्रदेश (सागर) में है। गत 16 मार्च को करीब साढ़े दस बजे गांव के अनिल और सुनील ने उसके पास पुराने मामले में गवाही नहीं देने अन्यथा मार से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस, Haryana police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नारनौल में नांगल चौधरी के गांव नेहरु नगर के पुराने मामले में राजीनामा नहीं करने पर कुछ लोगों ने एक सेना के जवान के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस संबंध में जवान ने नांगल चौधरी थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर 3 नामजद सहि तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरु नगर निवासी सरजीत ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग मध्यप्रदेश (सागर) में है। गत 16 मार्च को करीब साढ़े दस बजे गांव के अनिल और सुनील ने उसके पास पुराने मामले में गवाही नहीं देने अन्यथा मार से मारने की धमकी दी। मगर जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उक्त लोगों ने उसके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
अगले दिन रात्रि को वह गांव में एक शादी के कन्यादान के लिए अपनी गाड़ी लेकर गया था। जहां अनिल, सुनील व नवीन भुंगारका और 3 अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया और उन्होंने उस पर डंडे व लोहे की राड आदि से उस पर हमला कर दिया। इसमें उसकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। उसने गाड़ी को भगाकर अपनी जान बचाई। बाद में गांव का एक साथी जितेंद्र सिंह ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत नांगल चौधरी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बाद उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन