फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   animal smugglar, police, crime,fight,rewari

पशु तस्करों ने खाकी को बनाया निशाना, सिपाही घायल

Tue, 04 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 04 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
animal smugglar, police, crime,fight,rewari
बंदूक के दम पर की पिटाई
 पशु तस्करों के आगे जिला पुलिस पूरी तरह बेदम नजर आ रही है। सोमवार देर रात पशु तस्करों ने एक बार फिर खाकी को निशाना बनाते हुए मॉडल टाउन थाने में तैनात सिपाही को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस पीसीआर पर फायरिंग और पथराव करते हुए तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल सिपाही अशोक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। सिपाही अशोक के सिर पर पथराव के चलते सिर पर चोट लगी। जबकि गोली हाथ से छूते हुए निकली। उधर, पुलिस ने मामले में अज्ञात आठ-दस पशु तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कामकाज में बाधा समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के आईओसी चौक और चांदपुर की ढाणी के बीच की है।
विज्ञापन


कसौला में पीसीआर पर हमला कर भागने की थी सूचना
जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन थाने में तैनात एएसआई रणधीर सिंह, चालक पुलिसकर्मी अशोक और एक होमगार्ड के साथ आईओसी चौक के पास गश्त पर थे। रणधीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान देर रात सूचना मिली कि पिकअप सवार कुछ तस्कर कसौला थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की पीसीआर पर हमला कर भागे हैं। जिसके बाद आईओसी चौक पर नाकाबंदी कर पिकअप की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भागे फिर अचानक किया हमला
एएसआई रणधीर सिंह के मुताबिक बावल की ओर से तस्करों के आने की सूचना पर आईओसी चौक के पास गश्त लगा दी गई। पिकअप आते देख रुकने का इशारा किया तो भारी पुलिस बल देख तस्कर पिकअप मोड़ भागने लगे। पीसीआर से पीछा किया तो चंद मीटर दूर ही चांदपुर की ढाणी के पास पिकअप को अचानक मोड़ लिया और पीसीआर पर फायर झोंकने के साथ ही पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी संभल नहीं पाए और इसी हमले में अशोक घायल हो गया। जबकि एक गोली कार की फ्रंट लाइट पर लगी।


पहले भी कर चुके हैं पुलिसकर्मी की हत्या
इससे पहले मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के ही राजेश पायलट चौक पर गो तस्करों ने गाड़ी के नीचे कुचलकर गश्त कर रहे सिपाही राज सिंह की हत्या कर दी थी। घटना बीती 10 अप्रैल की देर रात उस वक्त की है,जब तस्करों को रोकने के लिए कांस्टेबल ने गाड़ी को रुकवाना चाहा था। इससे पहले भी तस्कर कई बार गोरक्षक और पुलिस को अपना निशाना बना चुके हैं।

एक  नजर में पशु तस्करों के हमले
-29 मार्च: धारूहेड़ा में गो तस्करों ने पुलिस की रिवॉल्वर और पथराव कर वाहन को किया क्षतिग्रस्त।
-10 अप्रैल: राजेश पायलट चौक पर गाड़ी से कुचलकर सिपाही की हत्या।
-10 जून: गुर्जर घटाल में पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ी, ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए।
-16 जून: कोसली में तस्करों ने गोरक्षक दल पर की फायरिंग।
-------------
पशु तस्करों के खिलाफ सिपाही की हत्या के प्रयास समेत अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
-मो.जमाल, डीएसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed