{"_id":"58b1d6654f1c1ba03fb254ec","slug":"amimal-smugglar-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में क्रूरतापूर्वक ले जा रहे 80 कटड़े छुड़ाए, 4 पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर में क्रूरतापूर्वक ले जा रहे 80 कटड़े छुड़ाए, 4 पकड़े
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा पुलिस ने गोरक्षकों की मदद से कैंटर में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 80 कटड़ों को मुक्त कराने के साथ ही चार तस्करों को दबोचा है। मामला एनएच-8 पर थाने से ही कुछ दूरी का है। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी राजेश कुमार ने बताया कि कैंटर में बंद कर क्रूरता के साथ 80 कटड़ों को जयपुर से दिल्ली की ओर तस्करी कर ले जाया जा रहा था।
तस्करी की सूचना कुछ गोरक्षकों को लगी और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए तस्करों के कैंटर का पीछा करना शुरू कर दिया। अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे जब कैंटर धारूहेड़ा थाने के पास पहुंचा। तभी गोरक्षकों और पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस फोर्स ने मौके से चार पशु तस्करों तौफीक, समयदीन, ताहिर और मोहन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं कटड़ों को गोशाला में पहुंचाया गया।