फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused of student mujrder is arrested

छात्र की हत्या का आरोपी काबू

Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
गांव महेश्वरी निवासी छात्र की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल चौथे आरोपी को बुधवार दोपहर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या की इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को भी अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवाड़ी निवासी नरेश उर्फ नेहरू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमंाड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त किए गए हथियार व मोटरसाइकिलों के बारे में पूछताछ की जाएगी। हत्या की इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन



बता दें कि 22 अप्रैल की शाम को आरोपियों ने गांव महेश्वरी निवासी अजय के सिर में गोली मार दी थी, गंभीर रूप से घायल अजय की गुड़गांव में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर दो नामजद समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed