फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accident, rewari, police

सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत

Fri, 03 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 03 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
 जिले के गांव मालपुरा से पटौदी की ओर जा रहे मार्ग पर वीरवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य सवारी भी घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुरुग्राम निवासी नरेश कुमार और अलवर के गांव खैरथल निवासी मामा अनिल बेसटेक मॉल में सुरक्षाकर्मी थे।

वीरवार सुबह नरेश भाई हरकेश और मामा अनिल को लेकर धारूहेड़ा की ओर आ रहा था। नरेश और अनिल अभी वे मालपुरा गांव के पास ही पहुंचे थे कि एक निजी स्कूल की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया, वहीं घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचवाया। जहां नरेश और अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
-एएसआई किशोर कुमार, जांचकर्ता, धारूहेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed