{"_id":"57d45be24f1c1bbc61318304","slug":"accident-auto-trala-rewari-police-father-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे एक शख्स की शनिवार सुबह गांव आसलवास के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा ट्राले की ऑटो में टक्कर होने से हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में पीड़ित बेटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के गांव कोका निवासी रामनिवास (62) की बेटी कविता की शादी गांव पातूहेड़ा में हुई है। शनिवार की सुबह वह अपने भांजे भूपेश और एक अन्य के साथ बेटी कविता को ससुराल छोड़ने के लिए ऑटो से जा रहे थे। इसी बीच गांव आसलवास के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने ऑटो में टक्कर मार दी जिसमें रामनिवास की मौत हो गई।
वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द करने के साथ ही पीड़ित कविता के बयान के आधार पर ट्राले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।