{"_id":"589a1e994f1c1b8652379caf","slug":"abbortion-heath-home-woman-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में गर्भपात कराने वाली दूसरी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में गर्भपात कराने वाली दूसरी महिला गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र में गांव डोहकी के एक घर में गर्भपात के मामले में शामिल दूसरी आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में संलिप्त एक अन्य महिला को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। मामला नवंबर 2016 का है जब गर्भपात कराए जाने की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड की थी। गिरफ्तार की गई आरोपी महिला को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि नवंबर 2016 में स्वास्थ्य महकमे को सूचना मिली थी कि गांव डोहकी में एक महिला घर पर ही गुप्त रूप से गर्भपात कराती है। इसके बाद विभाग ने एक बोगस ग्राहक तैयार कर आरोपी महिला से संपर्क किया और गर्भपात कराने के लिए बोगस ग्राहक को आरोपी महिला के घर पर भेजा था। आरोपी महिला ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजी महिला को दवा खाने के लिए दी। इसी दौरान डाक्टर व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया तथा मौके से गर्भपात कराने की काफी मात्रा में दवाइयां बरामद की थीं।