{"_id":"5cd1c801bdec22075d23907c","slug":"91557252097-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के 235 जवानों की सुरक्षा में होगा मतदान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुजरात स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के 235 जवानों की सुरक्षा में होगा मतदान
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
रेवाड़ी। जिले की तीन विधानसभाओं में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की सुरक्षा अर्ध सैनिक बल संभालेंगे। सुुरक्षा के लिए गुजरात स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की दो कंपनी व एक प्लाटून रेवाड़ी पहुंच गई है। इन कर्मियों को पुलिस लाइन में ठहराया गया है। बुधवार से सुरक्षा बलों को अलग अलग जगह पर तैनात करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसमें फ्लैग मार्च भी रहेगा।
विज्ञापन
जिले की तीन विधानसभाओं में कुल 779 बूथ बनाए गए हैं। कोसली में 274 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 55 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र है। जिले में 38 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 27 अतिसंवेदनशील व 21 संवेदनशील पोलिंग बूथ है। रेवाड़ी विधानसभा में 248 बूथ हैं। जिसमें 11 अतिसंवेदनशील व 10 संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। बावल में 257 बूथ बनाए हैं। जिसमें 17 अतिसंवेदनशील व 7 संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बलों व बाहरी प्रदेशों के सुरक्षा बलों के हवाले किया जाएगा। रेवाड़ी में बीएसएफ की एक प्लाटून पहले पहुंच चुकी है। मंगलवार को गुजरात स्टेट रिजर्व पुलिस की दो कंपनी व एक प्लाटून पहुंची है। जिसमें 235 जवान ड्यूटी के लिए आए हैं। इन सभी जवानों को पुलिस लाइन में ठहराया गया है। बाहर से आई फोर्स को बुधवार से ड्यूटी का आवंटन शुरू हो जाएगा। जिसमें अर्ध सैनिक बलों को शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात किया जाएगा। 8 से 11 मई तक जिले के अलग अलग हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।