फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पशु तस्कर गिरोह के बदमाशों को लिए दो दिन के रिमांड पर

पशु तस्कर गिरोह के बदमाशों को लिए दो दिन के रिमांड पर

Thu, 04 Apr 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्कर गिरोह के बदमाशों को लिए दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के समीप साबन चौक पर लूट की साजिश रचते गिरफ्तार पशु तस्कर गिरोह के सात बदमाशों को सीआईए ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। गिरोह के सदस्यों ने चोरी के पशुओं को यूपी में बेचने की बात को कबूल किया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों से पशु खरीदने वालों को भी काबू करेगी।
उल्लेखनीय है कि सीआईए रेवाड़ी की टीम नेे मंगलवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन चौक पर इको कार सवार कुछ लोग लूट की साजिश रच रहे हैं। सीआईए ने छापा मार कार्रवाई कर सात बदमाशों को काबू कर लिया। बावल थाना पुलिस ने बुधवार को सभी बदमाशों को कोर्ट से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। वीरवार को बदमाशों को दोबारा कोर्ट में पेश कर दो दिन के लिए फिर रिमांड पर लिया है। जिनसे पशु चोरी की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

चोरी के पशु खरीदने वालों पर कसेगी शिकंजा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा से पशुओं को चोरी कर यूपी में बेचते थे। पुलिस ऐसे सभी खरीददारों की सूची तैयार कर रही है। इसके बाद इन खरीदरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि चोरी के पशुओं को यूपी में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों को रिमांड पर लिया गया है, जिनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बदमाश क्षेत्र से पशुओं को खरीद कर यूपी में बेचते थे। जल्द ही पशु खरीदारों पर शिकंजा कसा जाएगा।
-प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर सीआइए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed