{"_id":"5c23da99bdec22570c2f1b0c","slug":"91545853593-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसली बाजार बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोसली बाजार बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसली। सोमवार की शाम को कोसली निवासी खल-बिनौला व्यापारी महेंद्रसिंह के मुनीम से हवाई फायर करके चार लाख रुपये लूटने की वारदात में शामिल बदमाशों का सुराग नहीं लगने पर गुस्साए व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद रखकर विरोध किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद व्यापारियों ने बैठक करके पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर रोष प्रकट किया गया।
उल्लेखनीय है कि कोसली के तहसील रोड निवासी खल-बिनौला व्यापारी महेंद्र सिंह सोमवार को दुकान बंद करने के बाद अपने मुनीम के साथ कार से लौट रहे था। कार से उतरने के बाद बैग लेकर मुनीम घर की ओर जाने लगा तो स्कूटी पर सवार होकर आए नकाबपोश दो बदमाशों ने हवाई फायर कर चार लाख रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए थे। इससे पूर्व 5 नवंबर को भी दुकान बंद कर शाम को घर लौटते समय व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने रिवाल्वर प्वाइंट पर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन दोनों ही मामलों में पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। मंगलवार को इस मामले में व्यापारियों ने बैठक कर कस्बा कानून व्यवस्था पर गुस्सा जाहिर किया और बुधवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया था। बुधवार को व्यापारियों ने कस्बा के बाजारों को पूर्णतया बंद कर रोष प्रकट किया गया। व्यापारियों ने आरओबी के समीप बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लोगों को पुलिस प्रशासन से विश्वास उठ चुका है। बदमाश सरेआम व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। दो माह के अंतराल में दो व्यापारियों से लूट की घटना हो चुकी है, लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे तो अपराधी को पाताल से भी निकाल सकती है, लेकिन इन दोनों ही मामलों में पुलिस बदमाशों को बचाने का प्रयास कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बाजार से 5-5 लोगों की कमेटी बनाकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर नजर रखी जाएगी तथा जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने का काम करेगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान अरुण कुमार, अशोक गर्ग, बसंत लोहिया, सुभाष गर्ग, झाड़ौदा के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, भाकली दो के सरपंच हरीओम, आर्य समाज के प्रधान थावर सिंह, महेंद्र सिंह व कृष्ण कुमार शर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
बाजार बंद रहने दिनभर लोग परेशान
कानून व्यवस्था के विरोध में कस्बा में तमाम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। इसकी वजह से कस्बा में तमाम छोटे और बड़े प्रतिष्ठान बंद रहे। इसकी वजह से लोगों को जरूरी सामान तक नहीं मिला जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।