{"_id":"594429524f1c1bea308b456b","slug":"91497639250-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को महिला ने पिटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को महिला ने पिटवाया
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराया मांगा तो महिला ने परिवार को पिटवाया
एसपी से लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
किराया मांगने पर एक महिला द्वारा परिवार को पिटवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी से मामले में शिकायत देते हुए स्थानीय थाना पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
ढालियावास निवासी रामशरण ने बताया कि वह गांव में पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता है। मकान मालिक लाल सिंह ने मकान की जिम्मेदारी उसे ही सौंप रखी है। जिसके बाद उसने मकान के एक कमरे में एक अन्य महिला किराए पर रख ली। आरोप है कि दो महीने रहने के बाद महिला ने दो महीने का किराया और बिजली का बिल जमा नहीं किया। किराया और बिजली का बिल मांगने पर महिला ने दो लोगों को बुलवाकर उसे और पत्नी को पिटवाया। इसके बाद वह पुलिस थाने गया, लेकिन महिला से एक बार मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। न ही उसकी एमएलआर कटवाई। पीड़ित ने एसपी को दी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।